Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ नीलिमा के अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए वीमेन डॉक्टर्स विंग ने डीजीपी को दिया धन्यवाद

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : वीमेन डॉक्टर्स विंग, आईएमए झारखंड का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को झारखंड आईएमए सचिव डॉ प्रदीप सिंह और रांची आईएमए अध्यक्ष डॉ संभू सिंह के साथ पुलिस महानिदेशक से मिला. शिष्टमंडर ने चंदवा की डॉ नीलिमा से फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए उनको धन्यवाद दिया. साथ ही फिरौती की रकम वापस कराने की उनसे मांग की. वीमेन डॉक्टर्स विंग की चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने बताया कि चंदवा में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी के अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी से चिकित्सक समुदाय राहत महसूस कर रहा है. झारखंड आईएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह और रांची आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर शंभू सिंह ने कहा कि कोविड के समय सरकारी महिला चिकित्सक के साथ हुई यह घटना अत्यंत ही शर्मनाक है. और इससे राज्य के सभी चिकित्सक भयभीत हैं.

अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी से हम खुश : भाई महेश्वर

हैदराबाद से आये डॉ नीलिमा के भाई महेश्वर सिंह मुंडा, जो कि पेशे से इंजीनियर हैं, ने बताया कि 1 महीने पहले ही उनके पिता की मौत के कारण का पूरा परिवार सदमे में था. और अब बहन के अपहरण से पूरे परिवार को दूसरा घात लगा था. लेकिन अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी से हम खुश हैं. वीमेन डॉक्टर्स विंग एवं आईएमए ने इस मामले को गंभीरता से लिया है, इसलिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं.

पुलिस फिरौती की रकम वापस कराने के लिए प्रयासरत है : डीजीपी

प्रतिनिधिमंडल को डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि इस घटना पर उनका व्यक्तिगत नजर पहले से है. इस घटना में शामिल अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है और पुलिस फिरौती की रकम वापस कराने के लिए प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bjp-launches-booster-dose-awareness-campaign/">झारखंड

भाजपा ने किया बूस्टर डोज जागरण अभियान का शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही