Search

रामनवमी जुलूस में दिखेगा महिला सशक्तीकरण का नजारा

Hazaribagh : हजारीबाग में रामनवमी की तैयारियां शुरु हो गयी है. रामनवमी में इस बार महिला सशक्तीकरण का नजारा देखने को मिलेगा. सनराइज ग्रुप 26 मार्च को विशाल जुलूस निकालने की तैयारी में जुट गया है. इस जुलूस में 101 महिलाएं तलवार लेकर 25 गद्दा और 21 त्रिशूल समेत 301 झंडा लेकर सनातनी जुलूस की शक्ल में निकलेंगी. सनराइज ग्रुप के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 40 महिलाओं की टीम होगी, जो ढोल बजाते हुए श्री राम का जय घोष करेंगी. 40 महिलाओं की टीम मुंबई से हजारीबाग पहुंचेगी. कुछ महिलाएं घोड़े पर सवार होकर लक्ष्मीबाई बनेंगी, तो दूसरी ओर कई महिलाएं बुलेट पर भी नजर आएंगी. इस जुलूस में जागरण मंडली भी रहेगी. कार्यक्रम में शामिल होने के लिये 200 निमंत्रण कार्ड बांटे जाएंगे. कार्यक्रम में महिलाएं लाल या नारंगी साड़ी सूट में हिस्सा लेंगी, तो वहीं पुरुष कुर्ता पायजामा में नजर आएंगे. कार्यक्रम में लगभग 5000 से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद जताई गई है. सनराइज ग्रुप के अध्यक्ष सत्यजीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष तुषार सागर और सचिव नंदन राणा ने कहा कि इस बार और भी अधिक भव्य तरीके से भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा. इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zip-member-meena-jonkos-mother-in-law-passed-away-members-including-zip-president-paid-tribute/">चक्रधरपुर

: जिप सदस्य मीना जोंको की सास का निधन, जिप अध्यक्ष समेत सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp