Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन कब्जे के खेल में महिला गैंग सक्रिय, कांके में खेती उजाड़कर माफियाओं ने हथिया ली भूमि

Advertisement
Advertisement
Vinit Abha Upadhyay  Ranchi :  एक तरफ सेंट्रल एजेंसी इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) रांची समेत अन्य जिलों में जमीन घोटाले की जांच कर रही है. दूसरी तरफ भू-माफिया हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं. भू-माफियाओं ने जमीन पर लगी फसलों को रौंद डाला और उस पर कब्जा कर लिया. इसके लिए महिला गैंग का सहारा लिया गया. जिस 21 डिसमिल जमीन पर कब्जा किया गया है वो कांके अंचल क्षेत्र के दुबलिया में है. इसका खाता नंबर 55 और खेसरा 403 है. पीड़ित कई दिनों से कांके अंचल और थाना के चक्कर काट रहा है. लेकिन उसे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है. (पढ़ें, Big">https://lagatar.in/big-breaking-dhanbad-in-the-case-of-extortion-mla-dhullu-acquitted-from-the-court/">Big

Breaking: धनबाद : रंगदारी के मामले में विधायक ढुल्लू कोर्ट से बाइज्जत बरी)

25-30 महिलाओं के सहारे प्लॉट पर किया कब्जा

बता दें कि कांके में एक बार फिर महिला गैंग सक्रिय हो गयी है. दुबलिया में 21 डिसमिल जमीन (खाता नंबर 55, खेसरा 403) पर कब्जे के लिए 25-30 महिलाओं का सहारा लिया गया है. कुछ लोग इन महिलाओं के साथ प्लॉट पर आये और धान की फसल को उजाड़ दिया. इसके बाद खुद को जमीन का मालिक बताने वाले आजाद अंसारी के साथ मारपीट की. इस जमीन पर दोहरी जमाबंदी चल रही है. जिसके आधार पर दूसरा पक्ष भी जमीन पर अपना दावा कर रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/population-increased-with-time-in-jharkhand-crimes-also-increased-but-the-number-of-policemen-did-not-increase/">झारखंड

में समय के साथ बढ़ी आबादी, अपराध भी बढ़े, पर नहीं बढ़ी पुलिसकर्मियों की संख्या

जानिए महिला गैंग कौन है  और कैसे काम करता है ??

  • रांची में भू-माफिया महिला गैंग सक्रिय है.
  • ये गैंग रांची के अलग-अलग इलाकों में विवादित जमीन पर अवैध कब्जा दिलाने का काम करता है.
  • अगर इन्हें रोका जाता है तो ये खुद अपने कपड़े फाड़ लेती हैं.
  • फिर थाने में जाकर रोकने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करा देती है.
  • इस महिला गैंग में हर उम्र की महिलाएं और युवतियां शामिल हैं.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही