Search

 
 
 

महिला सामूहिक दुष्कर्म मामला : पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी बकोरिया के रहने वाले

 
Palamu : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी छह आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सभी आरोपी बकोरिया के रहने वाले हैं. पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-mining-work-started-after-bhumi-pujan-in-tubed-coal-mines/">लातेहार

: भूमि पूजन के बाद तुबेद कोल माइंस में खनन कार्य शुरू इसे भी पढ़ें- टेरर">https://lagatar.in/one-four-main-accused-terror-funding-surrendered-one-arrested-two-are-still-absconding/">टेरर

फंडिंग के चार मुख्य आरोपियों में एक ने किया सरेंडर,एक गिरफ्तार, दो अब भी हैं फरार

मायके जाने के दौरान दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से नाराज होकर लातेहार के मनिका के इलाके में अपने मायके जा रही थी. इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा. यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वह पत्नी को मनाने लगा. तभी पति के साढ़ू का भाई (महिला के बहनोई का भाई) भी मौके पर पहुंच गया. यहां दोनों महिला को मनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी छह युवक आ धमके. ये युवक तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए.आरोपियों ने महिला के बहनोई के भाई की जमकर पिटाई की, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. महिला के पति को भी जमकर पीटा. इसी क्रम में सभी छह युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. किसी तरह पति आरोपियों के चंगुल से भागा और दौड़ते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पास पहुंचा और जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-big-relief-to-jacqueline-fernandez-gets-interim-bail-from-court/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही