Search

महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता बढ़ानी होगी : प्रो सोनाझरिया मिंज

  • एक्सआईएसएस में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर कांफ्रेंस का समापन
Ranchi : पूर्वी भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और महिला समूहों की भूमिका पर एक्सआईएसएस में आयोजित कांफ्रेंस के दूसरे दिन सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनाझरिया मिंज ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिला समुदाय में बदलाव लाना है. महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता के साथ सशक्त बनाना और संसाधनों तक उनकी पहुंच को बढ़ाना है. यह तभी प्राप्त किया जा सकता है जब हम अपने पाठ्यक्रमों को समृद्ध करें. अपनी नीतियों पर फिर से विचार करें और उन अंतरों की पहचान करें, जहां इसकी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए. हमारा देश विविधता का उदाहरण है और विविधता में एकता ही हमारा मकसद होना चाहिए. इसके साथ ही एक्सआईएसएस में चल रहे कांफ्रेंस का समापन हुआ.

नीति निर्माताओं के बीच एक संवाद शुरू करना है

आजीविका और बाजार तक महिलाओं की पहुंच, महिलाओं के समूह माइक्रोक्रेडिट और सरकार की भूमिका विषय पर एक पैनल चर्चा हुई. कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सह आईएडब्ल्यूएस की अध्यक्ष प्रो. इशिता मुखोपाध्याय ने ने इसमें भाग लिया. एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर एसजे ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के महत्वपूर्ण संवाद आज के समय की आवश्यकता है. इस कांफ्रेंस के साथ एक्सआईएसएस का उद्देश्य नीति निर्माताओं के बीच एक संवाद शुरू करना है. संस्थान ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को एक अभियान के रूप में लेने के लिए यह पहल की गयी है. इसे भी पढ़ें – AIPS">https://lagatar.in/aips-t20-cricket-tournament-bank-of-baroda-champion-beat-air-india-by-3-wickets-by-hitting-a-last-ball-six/">AIPS

T20 क्रिकेट टूर्नामेंट : बैंक ऑफ बड़ौदा चैंपियन, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर एयर इंडिया को 3 विकेट से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp