Search

 
 
 

अबुआ राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : आरती कुजूर

 
Ranchi :  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने देवघर में दो महिलाओं के साथ हुए गैंगरेप की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि एक तरफ झारखंड सरकार खुद को आदिवासियों का सबसे बड़ा हितैषी बताती है, जबकि इस राज्य में सबसे ज्यादा पीड़ित आदिवासी समाज ही है. सबसे ज्यादा दुष्कर्म की शिकार आदिवासी बहन- बेटियां ही हो रही हैं. सरकार को केवल अपनी हिस्सेदारी लेना आता है, लेकिन जिनके दम पर हिस्सेदारी ले रहे हैं, उनकी कोई सुध नहीं लेती. आज सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं हैं, जिनके साथ शोषण, जुल्म, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं.

अपराधियों का मनोबल बढा है

आरती कुजूर ने कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल इतना बढा है कि बीमार महिलाओं के साथ भी सरेराह दुष्कर्म कि घटना हो रही है. विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. सरकार को थोड़ी भी आम जनता और महिलाओं की चिंता है, तो अविलंब दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-medical-camp-organized-at-old-age-home-health-checkup-of-elderly-and-disabled/">रांची:

ओल्ड एज होम में चिकित्सा शिविर का आयोजन, बुजुर्गों-दिव्यांगों की सेहत की जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही