Search

 
 
 

जुगसलाई में पेटीकोट की सिलाई कर समूह की महिलाएं कमा रही हजारों

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जुगसलाई नगर परिषद के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पेटीकोट की सिलाई कर हजारों कमा रही हैं. एक पेटीकोट पर उन्हें 90 रुपए का मुनाफा मिल रहा है. यह महिलाएं सृष्टि महिला समिति की हैं. समूह में 10 महिलाएं हैं. समूह का कार्यालय जुगसलाई के गौशाला नाला रोड पर है। समूह की अध्यक्ष के यहां सिलाई का काम होता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले 12 पेटीकोट्स की सिलाई पर उन्हें सिर्फ प्रति पेटीकोट 55 रुपए मिलता था. जुगसलाई नगर परिषद द्वारा क्रेडिट लिंकेज स्कीम के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग राशि मिलने के बाद अब यह लोग कपड़ा खरीद कर खुद पेटीकोट की सिलाई करती हैं और उन्हें बाजार में बेच कर अच्छी आमदनी कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-youth-caught-stealing-near-jail-chowk-three-absconding/">जमशेदपुर

: जेल चौक के पास चोरी करते एक लड़का धराया, तीन फरार

बैंक से जल्द मिलेगा एक लाख रुपए का लोन

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि समूह को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपए का लोन भी दिलाया जा रहा है. समूह की महिलाओं का कहना है कि यह लोन मिलने के बाद वह अपने कारोबार को और बढ़ाएंगी. तकिया का खोल, बेडशीट आदि की भी सिलाई करेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही