Search

 
 
 

महिला पुलिस सम्मेलन का समापन: बोले सीएम- हर छह महीने पर हो ऐसा आयोजन

 
Ranchi: डोरंडा स्थित जैप 1 के शौर्य सभागार में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली बार महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. मुझे बताया गया है कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में महिला पुलिस के सशक्तिकरण को लेकर कई सुझाव आये हैं. जिन पर गंभीरता से काम किया जाएगा. राज्य में पुलिस महकमे के सुदृढ़ीकरण को लेकर पूर्व में भी विभिन्न कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारा गया. मुझे यह भी बताया गया है कि झारखंड पुलिस द्वारा ऐसा आयोजन हर साल किया जाएगा. जबकि मेरा मानना है कि ऐसे सम्मेलन का आयोजन हर छह महीने में किया जाए.

महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं

महिला पुलिस या महिला समूह की समाज में बहुत बड़ी भूमिका होती है. आज महिलाएं, पुरूषों के साथ कई क्षेत्रों में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. पुलिस की जिम्मेदारी भी अत्यंत संवेदनशील होती है. पुलिस को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक और न्यायपूर्वक निर्वहन करना होता है. मेरा मानना है कि कभी कोई महिला उत्पीड़न की शिकायत को लेकर थाने पहुंचती है तो केस डायरी लिखने वाला व्यक्ति महिला क्यूं नहीं हो? महिला पुलिस का विभिन्न महिला हॉस्टल्स या महिला समूहों से भी लगातार संपर्क होना चाहिए, जिससे वे लोग अपनी बातें बेजिझक आपसे साझा कर सकें. हमारी पुलिस में महिला समूह ऐसे आगे बढ़े कि जहां आपकी संख्या 5-6% है, वो 50% तक पहुंच जाए. उसके लिए सरकार से जो मदद चाहिए होगी वो उपलब्ध होगी. हमलोगों की अगर नींव मजबूत होगी तभी हम आगे बढ़ पायेंगे. झारखंड पुलिस सशक्त होकर आगे बढ़े, यही हमारी सोच है. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरल

हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही