Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दृढ़ निश्चय के साथ महिलाएं आगे आएं, मिलेगी सफलता : मंजरी प्रिया

Ranchi : मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2021 की विजेता रांची की डॉ मंजरी प्रिया गुप्ता ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में दृढ़ निश्चय के साथ आगे आएं, तो सफलता जरूर मिलेगी. शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं  देश की सेवा करना चाहती है. महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हूं. आगे काम करना चाहती हूं. महिलाओं हर काम कर सकती हैं. पर इसके लिए दृढ़ निश्चय की जरूरत है. देश सेवा शिक्षा दर बढ़ाकर भी की जा सकती है. मंजरी प्रिया रांची के इंद्रपुरी की रहने वाली हैं. पढ़ाई- लिखाई रांची से ही की. दिल्ली से एमबीए कर चुकी है.. वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स कमीशन की सदस्य भी रह चुकी हैं.

यूनाइटेड नेशन से मिल चुकी है पीएचडी की उपाधि

30 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली मंजरी प्रिया ने कहा कि 2021 में मुझे मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब मिला था. अभी बेंगलुरु में एमएनसी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हूं. ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में काम कर चुकी हूं. यूनाइटेड नेशन द्वारा मुझे दुबई में पीएचडी की उपाधि दी गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित महिला पत्रकारों को मंजरी प्रिया गुप्ता ने सम्मानित भी किया. इसे भी पढ़ें – पुराने">https://lagatar.in/change-of-old-and-new-smart-meters-electricity-consumers-facing-reading-and-billing-problems/">पुराने

और नए स्मार्ट मीटर का फेर : रीडिंग और बिलिंग समस्या से जूझ रहे बिजली कंज्यूमर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही