Search

 
 
 

हडि़या-दारू छोड़ सम्मानजनक रोजगार करें महिला : अरूण कुमार

 
Barwadih, Latehar: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के नये बीपीएम अरूण कुमार ने वैसी महिला जो हड़िया-दारू के कारोबार से जुड़ी है, उन्हें सम्मानजनक रोजगार करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार फूलो-झानो योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण देती है. महिला इस योजना का लाभ उठा कर स्वावलंबी बन सकती हैं और सम्मानजनक जीवन यापन कर सकती हैं. बरवाडीह मे प्रभार ग्रहण करने के बाद शुभम संदेश से बातचीत के दौरान अरूण कुमार कहा कि दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला तस्करी, डायन प्रथा और सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम का प्रयास भी जेएसएलपीएस के द्वारा किया जाता है. उन्होंने महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायतों और गांवों में सार्थक प्रयास किये जायेंगे. आज ग्रामीण महिलाएं सखी मंडल से जुड़कर अपना भविष्य संवार रही है. बता दें कि पूर्व बीपीएम अभय कुमार के स्थानांतरण के बाद अरुण कुमार ने जेएसएलपीएस के नए बीपीएम के रूप में बरवाडीह में योगदान दिया हैं. पहले वे गोड्डा में पदस्थापित थे. इसे भी पढ़ें-कल">https://lagatar.in/weather-patterns-will-change-in-jharkhand-from-tomorrow-possibility-of-rain-along-with-thunder-and-hailstorm/">कल

से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही