Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार होते ही बोली महिला तस्कर : हर माह देते हैं थाना को पैसे, तो क्यों कर रहे अरेस्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी में सरेआम ब्राउन शुगर की तस्करी हो रही है. पुलिस भी इससे अंजान नहीं है. इसी बीच एक महिला ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार हुई है.महिला तस्कर ने कहा कि , आखिर गिरफ्तारी क्यों हो रही है, जब थाना को पैसा जाता है. एसएसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को पकड़ा, तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया. ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला ने कहा कि हर महीने अपने नजदीकी थाना में टाइम से पैसा पहुंचा देते हैं. यह मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र का है. जब पुलिस की टीम ने कांटाटोली के नजदीक यूनि हाइट्स से एक ब्राउन शुगर कारोबारी महिला को गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-deadly-attack-on-ips-alok-priyadarshi-commandant-of-zap-3-accused-arrested/">धनबाद:

जैप तीन के कमांडेंट IPS आलोक प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला,आरोपी हुआ गिरफ्तार

लोअर बाजार थाना को बिना सूचना दिए हुई कार्रवाई

ब्राउन शुगर कारोबार की सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश एक स्पेशल टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व साइबर डीएसपी यशोधरा कर रही थी. टीम ने कांटाटोली में जाकर जानकारी जुटाई, यहां पर ब्राउन शुगर की बिक्री होती थी. जिसके बाद लोअर बाजार थाना को बिना सूचना दिए कार्रवाई की गई. पुलिस ने यूनि हाइट्स के टॉप फ्लोर पर ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को धर दबोचा. गिरफ्तार महिला डाल्टनगंज की रहने वाली है और वहीं से ब्राउन शुगर मंगा कर रांची के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करवाती थी. बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस महिला को पकड़ा तो महिला ने कहा, हम तो हर माह वक्त से पैसा लोअर बाजार थाना में पहुंच जाता है, तो मुझे क्यों पकड़ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें -शराब">https://lagatar.in/bad-news-for-wine-drinkers-many-brands-of-whiskey-closed-there-may-be-a-shortage/">शराब

पीने वालों के लिए बुरी खबर, Whisky के कई ब्रांड्स की ब्रिकी बंद, हो सकती है किल्लत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही