Ranchi : देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक आदिवासी महिला के तौर पर आसीन है, लेकिन राजनीतिक दल आदिवासी महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने में हिचकते हैं. यह स्थिति तब है, जब कि राज्य की पांच सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. चार लोकसभा सीटों में महिला वोटरों की संख्या भी पुरुषों से ज्यादा है. जिन आदिवासी रिजर्व सीटों में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है, उनमें राजमहल, सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा शामिल हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में पांच रिजर्व सीटों पर 13 आदिवासी महिलाएं चुनाव में खड़ी हुई थीं. जिसमें पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर गीता कोड़ा ने चुनाव जीता था. 2024 के चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं. चार लोकसभा सीटों पर महिला वोटर अधिक होने के बाद भी राजनीतिक दल उन्हें उम्मीदवार बनाने से बचते रहे हैं.
घाटी में पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों में मारी टक्कर, एक की मौत, 20 से अधिक घायल [wpse_comments_template]
मतदाता सूची के अनुसार वोटर
खूंटी : खूंटी सीट पर पुरुषों की तुलना में सबसे अधिक महिला मतदाता हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6 लाख 67 हजार 946 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 44 हजार 311 है. इस लोकसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पुरुषों को टिकट दिया है. भाजपा अर्जुन मुंडा और कांग्रेस ने कालीचरण मुंडा को चुनाव में उतारा है. सिंहभूम : सिंहभूम में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता की संख्या अधिक है. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 लाख 32 हजार 963 मतदाताओं में से 7 लाख 27 हजार 734 महिला और 7 लाख 5 हजार 167 पुरुष मतदाता हैं. लोहरदगा : लोहरदगा लोकसभा सीट पर 7 लाख 7 हजार 402 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 7 लाख 19 हजार 616 महिला मतदाता हैं. भाजपा ने इस सीट से समीर उरांव को खड़ा किया है, वहीं कांग्रेस ने सुखदेव भगत को चुनावी मैदान में उतारा है. राजमहल : राजमहल सीट पर कुल 16 लाख 82 हजार 219 मतदाताओं में से 8 लाख 41 हजार 217 महिला और 8 लाख 40 हजार 995 पुरुष मतदाता हैं. भाजापा ने ताला मरांडी को राजमहल सीट से प्रत्याशी बनाया है, जबकि झामुमो ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/truck-laden-with-pipes-collides-with-five-vehicles-in-ramgarh-valley-one-dead-more-than-20-injured/">रामगढ़घाटी में पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों में मारी टक्कर, एक की मौत, 20 से अधिक घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment