Search

 
 
 

करम से पहले महिलाओं को मिलेगा तोहफा, मंईयां योजना की 13वीं किस्त होगी जारी

करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा. 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत 13वीं किस्त के रूप में 2500 की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी.  इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.
 
  • करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को मिलेगा तोहफा
  • मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त जल्द होगी जारी

Ranchi : करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा. 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत 13वीं किस्त के रूप में 2500 की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी.  इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

 

2-3 दिनों में खातों में पहुंच जाएगी राशि

विभागीय सूत्रों के अनुसार, 31 अगस्त से राशि का ट्रांसफर शुरू हो जाएगा. विभाग ने मंईयां योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि अगले 2 से 3 दिनों में महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे.

 

रक्षाबंधन पर दी गई थी मंईयां योजना की राशि 

बता दें कि इससे पहले जुलाई में रक्षाबंधन से पहले भी एक किस्त जारी की गई थी, ताकि त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं अब करम पर्व से पहले सभी बहनों को हेमंत सोरेन की सरकार तोहफा देगी. 

 

50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस बार की किस्त से 50 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होंगी. इससे पहले जुलाई में भी 50 लाख 30 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिला था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही