Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिलाएं जागी, भाजपा भागी, जामताड़ा में कांग्रेस ने किया आयोजन

Advertisement
Advertisement
जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बोरोटांड़ गांव में महिलाएं जागी, भाजपा भागी" के नारे लगाए गए. कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. मौके पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी भी मौजूद थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से विधायक का भव्य स्वागत किया. विधायक ने कहा कि गरीब व मध्यम परिवार की महिलाएं महंगाई से काफी परेशान हैं। महंगाई ने उनके परिवार की कमर तोड़ दी है। घर चलाना और बच्चों को पढ़ाना काफी मुश्किल हो गया है। इस कारण महिलाएं जागी, भाजपा भागी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कहा कि महिलाओं के साथ जो टकराएगा, वह चूर चूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। इस अवसर पर प्रखंड के अध्यक्ष बीरबल अंसारी, दलगोविंद जी, आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष ईश्वर सोरेन, सहदेव मरांडी, पाइका मरांडी, बबीता हांसदा, जियमनी सोरेन, बाबूलाल मुर्मू, राजू कुमार दत्ता, गोपी कुमार दत्ता, श्यामलाल सोरेन, बाबुधन हांसदा, होपन मुर्मू, रासमनी सोरेन, चिरौंद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=181953&action=edit">

निरसा विधायक ने लगा दी शिलान्यास की झड़ी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही