Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, सीएम ने दी स्वीकृति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है. अब संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्राप्त होगा. बता दें कि पूर्व में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रावधान नहीं था. मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव वैसी महिला कर्मियों पर लागू होगा जो पिछले 12 महीनों में 80 दिन तक संविदा पर कार्य कर चुकी हों, उन्हें 180 दिन का मातृत्व अवकाश मान्य होगा. यह अवकाश दो जीवित संतान के उपरांत हुए प्रसव पर नहीं मिलेगा. मातृत्व अवकाश के लिए संविदा राशि छुट्टी पर जाने से पहले मिले अंतिम संविदा राशि के बराबर होगा. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/every-day-12-incidents-murder-rape-robbery-kidnapping-for-ransom-are-happening-in-jharkhand/">झारखंड

में हर दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट व फिरौती के लिए अपहरण की हो रही 12 घटनाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही