Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में महिलाओं ने की गणगौर पूजा

Koderma : मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गणगौर पूजा की. इस दौरान महिलाओं ने पति के दीर्घायु होने की भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से कामना की. इस अवसर पर अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के निवास स्थलों पर सुबह में सामूहिक रूप से ईशर-गौरा (शिव-पार्वती) की पूजा-अर्चना की गई. ईशर जी तो बांध पैंचो गौरा बाई राज संवरियो राज..प्यार मिल जाए... पिया का प्यार मिल जाए... गौरी-शंकर जैसी जोड़ी.. गीत पर कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा. इसे पढ़ें- मुखिया">https://lagatar.in/threat-to-life-from-ex-minister-yogendra-saav-to-chief-accused-of-threatening-yogendra-said-chief-is-broker-of-company-allegations-baseless/">मुखिया

को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, धमकाने का आरोप लगाया, योगेंद्र बोले- मुखिया कंपनी का दलाल, आरोप बेबुनियाद
देर शाम झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित कीर्तन भवन में नवविवाहिता और कुंवारी कन्याओं ने बड़ी गणगौर से छोटी गणगौर को मिलाया एवं सुख-समृद्धि की कामना की. मालूम हो कि होली के दूसरे सुबह से गणगौर पर्व शुरू हो जाता है. इसमें खासकर नवविवाहिताएं ससुराल से मायके पहुंचकर इस पर्व में शामिल होती हैं. ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान भोले शंकर को पाने के लिए 18 दिनों तक पूजन व व्रत किया था. तभी से गणगौर की परंपरा भी शुरू हुई थी. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cultural-program-for-special-children-will-be-held-on-march-26-at-ravindra-bhavan/">जमशेदपुर

: रविंद्र भवन में 26 मार्च को होगा विशेष बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही