Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वुमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : जानें कब आएगी टीम और कहां रुकेगी

Advertisement
Advertisement
Subham Kishor Ranchi : एशिया हॉकी महासंघ ने भारत में पहली बार आयोजित झारखंड वुमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जिसका आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जायेगा. झारखंड सरकार इसका स्पॉन्सर है. इस आयोजन को लेकर राज्य सरकार, जिला प्रशासन और आयोजकों द्वारा तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. सीएम हेमंत सोरेन भी लगातार बैठक कर इसकी मोनिटरिंग कर रहे हैं. रांची के चौक चौराहे पोस्टर से पट चुके हैं. इसके साथ ही प्रतियोगिता के प्रचार के लिए टीम बस और आयोजकों की गाड़ी में स्टिकरिंग की गई है. वहीं हॉकी स्टेडियम भी जोहार एशिया के पोस्टर से पट चुका है. बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी. सविता कप्तान के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का उनकी सहायक होंगी. भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा.

कहां रुकेंगी टीमें

22 अक्टूबर से टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. भारतीय टीम और जापान की टीम 22 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी. कोरिया की टीम 23 अक्टूबर,  मलेशिया की टीम 24 अक्टूबर, चाइना और थाइलैंड की टीम 25 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी. भारत और कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम, जापान, थाइलैंड की टीम चाणक्या बीएनआर और मलेशिया तथा चाइना की टीम रेडिसन ब्लू होटल में रुकेंगी.

भारत जीत का दावेदार - भोलानाथ सिंह

हॉकी इंडिया के महासचिव तथा हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खास बातचीत में बताया की उन्हें पूरी उम्मीद है की भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में चैंपियन बनेगी. वर्तमान की भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एशियन गेम्स में चाइना के खिलाफ गोल से चुक गए, नहीं तो वहां भी गोल्ड जीतते. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-basanti-won-10000-meters-silver-medal/">झारखंड

की बसंती ने जीता 10000 मीटर का रजत पदक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही