Search

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पहुंची कोडरमा समेत जिले की तीन खबरें

विधायक डॉ. नीरा यादव, डीसी मेघा भारद्वाज एवं डीडीसी ऋतुराज ने ट्रॉफी का किया अनावरण

Koderma : बुधवार को समाहरणालय परिसर में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी लगाई गई. ट्रॉफी का अनावरण विधायक डॉ. नीरा यादव, डीसी मेघा भारद्वाज एवं डीडीसी ऋतुराज ने संयुक्त रूप से किया. बता दें कि सूबे की राजधानी रांची में पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है‌. उक्त प्रतियोगिता में भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल हो रही हैं. इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित किया गया है. इसी क्रम में बुधवार को कोडरमा में यह प्रदर्शनी लगाई गई.

ग्रिजली विद्यालय में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन

दो दिवसीय कला एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-Copy.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा : ग्रिज़ली विद्यालय, तिलैया डैम में कक्षा एलकेजी से वर्ग सप्तम तक का अर्ध वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा एलकेजी से वर्ग सप्तम तक के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक और आर्ट तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देशय माता-पिता के लिए अपने बच्चे के शिक्षकों से जुड़ने और अपने बच्चे की शैक्षिक यात्रा के बारे में जानकारी हासिल करने का एक मंच था. जिसमें शामिल होकर अभिवावकों को अपने बच्चों की खूबियों और उन क्षेत्रों पर चर्चा करने का मौका मिला, जहां समर्थन की आवश्यकता हो सकती है. वहीं इस अवसर पर दो दिवसीय कला और तकनीकी प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों ने कलात्मक और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया. जिसमें ग्रिज़ली विद्यालय की युवा प्रतिभाओं ने परियोजनाओं की एक श्रृंखला प्रस्तुत की, जिन्होंने उनकी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया. अभिवावकों ने विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गए विविध प्रकार की कलाकृतियां, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं विज्ञान-आधारित परियोजनाओं का अवलोकन किया. इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रिजली विद्यालय की एक सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जो रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रिजली विद्यालय ऐसे और अधिक आयोजनों की तैयारी कर रहा है, जिसमें शामिल होकर सभी लोग शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करेंगे. वहीं विद्यालय की उप-प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, बल्कि विद्यालय और अभिवावकों के बीच संबंध भी मजबूत किया जाता है. कला तथा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी आयोजित करने में आर्ट एवं क्राफ्ट के शिक्षक दीपक पांडेय एवं उनके क्लब के छात्र अमन, आयुष, अनुराग, आदित्य, अर्णव तथा विद्यालय के अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज कुणाल अंबस्टा तथा उनके क्लब के छात्र प्रिंस कुमार बरनवाल, त्रिजल राज, श्रृष्टि सिंह, श्रृष्टि तिवारी की भूमिका सराहनीय रही. इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, शिक्षक कृष्णा कुमार, हेमा राजपूत, अर्चना मैती, गार्गी कपूर, ओम प्रकाश केशरी, नीलिमा श्रीवास्तव, सौरव केशरी, शालिनी सिन्हा, अर्जुन मंडल, प्राची मोहनराव, पूजा कुमारी, राजर्षि डे, चैताली घोष, बीरेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, अलोक झा, नरेश कुमार यादव, अमरदीप पांडेय, विकास कुमार, सद्दाम अंसारी, प्रमोद कुमार, सदन कुमार, रतन कुमार पांडेय, टुम्पा दास, मुनेश कुमार शर्मा, विकास कुमार यादव, जिज्ञाषा कुमारी, नीतू कुमारी, अल्पना श्रीवास्तव के अलावा एनसीसी के कैडेटों का योगदान सराहनीय था.

दुर्गा पूजा को लेकर तिलैया थाना में शांति समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-96.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 

झुमरी तिलैया : तिलैया थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. इस बैठक में कोडरमा सदर प्रखंड के बीडीओ सुमन गुप्ता और सीओ अनिल कुमार भी मौजूद थे. पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये और सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया. पदाधिकारियों द्वारा पूजा से लेकर मूर्ति विसर्जन तक विधि-व्यवस्था सुचारू रूप से रखने और शांति से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. इस बैठक में गुलाम सरवर, इकबाल, मोहमद अमीरउद्दीन, संतोष कुमार यादव, अनवारूल हक, बलराम यादव, विवेक कुमार पांडेय, राजू राम, बालगोविंद मोदी, दिलीप वर्मा, राजीव सिंह, रंजीत सिंह, अनिल यादव, प्रेम कुमार पांडेय, अनिल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मो. इशाक, घनश्याम तुरी, नीरज कुमार, प्रेमनाथ, उपेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार पांडेय, प्रेम कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विकाश कुमार जोशी, पंकज कुमार सिंह, राजकपूर सिंह, राजू राणा, अजय वर्मा, राजू साव, पंकज सिंह, आशीष सिंह, बच्चू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-acb-action-halka-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe/">पलामू

: ACB की कार्रवाई, हल्का कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp