Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज बीएड एनएसएस वोलेंटियर पहुंचे सीआरपीएफ कैंप, देखी हथियारों की प्रदर्शनी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : महिला कॉलेज बीएड विभाग के करीब 50 एनएसएस वोलेंटियर अपने क्षेत्र भ्रमण को लेकर शनिवार को जिला स्कूल चाईबासा स्थित 197 सीआरपीएफ बटालियन पहुंचे. इस दौरान सीआरएफ के जवानों ने सभी वोलेंटियर का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसके साथ ही हथियार की प्रदर्शनी लगाकर एनएसएस यूनिट के वोलेंटियर को दिखाया गया. कमांडेट ने सभी वोलेंटियर को बताया कि सीआरपीएफ सिर्फ सुरक्षा का काम नहीं करता है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र पहुंचकर लोगों की जरूरत के सामनों के लिए सहयोग भी करता है. इसके अलावा शिक्षा देने का भी काम करता है. इस दौरान बीएड के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही कविता, देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुति की गयी. इस दौरान एनएसएस वोलेंटियर ने सभी सीआरएपीएफ जवानों को गुलाब फुल देकर सम्मान दिया. मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट के अलावा एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर अर्पित सुमन टोपनो, एमके हाशमी, सुजाता किस्पोट्टा, डॉ पुष्पा कुमारी, कृष चंद्र, सितेंद्र, सिद्धार्थ पाड़िया समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही