Simdega : संत मेरीज इंटर कॉलेज, सिमडेगा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कार्यकर्ता अगुस्टीना सोरेंग ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष व योगदान को याद करने की जरूरत है. उन्हें सम्मान देने की आवश्कता है. समानता को अंगीकार विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि पितृसत्तात्मक देश और समाज में महिला समानता एक वृहद और गंभीर मुद्दा है.
ने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश [wpse_comments_template]
सभी धर्मों की महिलाओं को एक होने की जरूरत
प्रधानाध्यापक फादर फ्रेडरिक ने कहा कि महिलाएं क्या सोचती हैं, क्या महसूस करती हैं और क्या चाहती हैं, इस पर स्वयं रुख स्पष्ट करने की जरूरत है. तभी महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं. संविधान में महिलाओं को बराबर का दर्जा दिया है, लेकिन व्यवस्थाओं, सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक ढांचा के भीतर महिलाओं काे समानता का अधिकार नहीं है. सभी धर्मों की महिलाओं को एक होने की जरूरत है. कानून का इस्तेमाल और उपयोग सीखना होगा.नेतृत्व करने के लिए आगे आना होगा. मौके पर मेरी भैलेट बा, पूजा प्रसाद, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें – डीजीपी">https://lagatar.in/dgps-review-meeting-instructions-to-be-alert-on-holi-shab-e-barat-and-ram-navami/">डीजीपीने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश [wpse_comments_template]
Leave a Comment