Search

 
 
 

महिला हॉकी चैंपियनशिप  :  झारखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने जीते अपने मैच

 
Ranchi : रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आयोजित 14 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन  झारखंड,पंजाब,अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक अर्जित किये. मंगलवार को पांच मैच खेले गये, जिसमें मेजबान झारखंड ने तमिलनाडु को 11-00 से, पंजाब ने आंध्रप्रदेश को 6-3 से, अरुणाचल प्रदेश ने दादरा नागर हवेली को 3-0 से, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 2-1 से और कर्नाटक ने हिमाचल प्रदेश को 4-1 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किये.

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया

इससे पूर्व आज हॉकी इंडिया कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, ओलंपियन अजीत लकड़ा,  हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया. मौके पर मुख्य रूप से हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान, सई के हाई परफोर्मेंस डायरेक्टर पियूष दुबे, मनोज कोनबेगी, रणधीर कुमार उपस्थित रहे.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही