Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी : भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में बनायी जगह

Ranchi/Simdega  : जापान के काकामीगहारा में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के सेमी फाइनल में भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. यह दूसरा मौका है, जब भारतीय टीम महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2012 में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबला खेला था. इस जीत के साथ भारत ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) जूनियर हॉकी महिला विश्व कप 2023 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. जो 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक चिली रे सैंटियागो में आयोजित किया जायेगा. (पढ़ें, जानें,">https://lagatar.in/tetriyakhad-colliery-arson-firing-incident-know-how-sujit-sinha-and-aman-sahu-hatched-the-conspiracy/">जानें,

कैसे रची गयी थी तेतरियाखाड़ कोलियरी आगजनी और गोलीबारी कांड की साजिश)

टीम में सिमडेगा की भी तीन खिलाड़ी भी शामिल

बता दें कि एशिया कप के फाइनल पहुंचने वाली 18 सदस्यी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की भी तीन खिलाड़ी हैं.  इन खिलाड़ियों का नाम दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी है, जिसे सिमड़ेगा के खेल प्रेमियों ने फाइनल मे पहुंचने पर बहुत बहुत बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-sarala-birla-public-school-two-days-capacity-building-program-organized/">रांची:

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित

दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा भारतीय टीम का मुकाबला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-20-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस मैच में भारत ने शुरूआत से आक्रामक खेल दिराकर जापान पर दबाव बनाता रहा. तीन क्वार्टर तक दोनों टीमों कि ओर से कोई गोल नहीं हुआ. लेकिन चौथे क्वार्टर में एकमात्र गोल सुनिलिता टोप्पो ने 46वें मिनट में किया और भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. बता दें कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और रिपब्लिक कोरिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. इसमें जो टीम विजेता होगी, उसके और भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के बीच 11 जून रविवार को फाइनल मैच खेला जायेगा. इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawars-big-announcement-made-supriya-sule-and-praful-patel-the-working-president-of-ncp/">शरद

पवार का बड़ा ऐलान, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही