Search

महिला दिवस पर रांची स्टेशन पर दिखेगा विमेंस पावर, रांची से टोरी तक ट्रेन रहेगी महिलाकर्मियों के हवाले

Ranchi : महिला">https://lagatar.in/three-lakh-skilled-engineers-needed-in-jharkhand-prepare-students-according-to-demand-ajay/34842/">महिला

दिवस के अवसर पर आठ मार्च को रांची स्टेशन पर दिखेगा विमेंस पावर. रांची से टोरी तक जानेवाली ट्रेन भी महिलाकर्मियों के हवाले रहेगी. सुबह 8.55 बजे यह ट्रेन महिला बल के साथ रवाना होगी. इसमें चालक दल, लोको पायलट से लेकर गार्ड, टीटीई सभी सदस्य महिला ही होंगी. यात्रियों और महिला सुरक्षा में भी महिला सुरक्षाकर्मी साथ में रवाना होंगी. सभी सुरक्षाकर्मी आरपीएफ की महिला होंगी. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-attempt-to-burn-the-chiefs-family-alive-by-setting-fire-to-the-house-police-engaged-in-investigation/34788/">पलामू:

घर में आग लगाकर मुखिया के परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, पड़ताल में जुटी पुलिस

महिला दिवस के लिए विशेष तैयारी

महिला दिवस पर रांची स्टेशन से लेकर बुकिंग ऑफिस तक का काम महिला शक्तियों के हवाले रहेगा. सामान्य बुकिंग और रिजर्वेशन बुकिंग काउंटर और इंक्वायरी में भी महिलाकर्मी">https://lagatar.in/dead-body-of-young-man-found-in-palamu-forest-feared-murdered/34817/">महिलाकर्मी

नजर आएंगी. इतना ही नहीं स्टेशन में स्टेशन मास्टर से लेकर रिटायरिंग हॉल, प्रतीक्षालयों, डोरमैटरी और लेबल क्रॉसिंग की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी जाएगी. यात्रियों की टिकट जांच के लिए स्टेशन के अंदर महिला टीटीई तैनात रहेंगी.

रेलवे के कामकाज में बढ़ रही महिलाओं की भूमिका

रांची रेल मंडल में महिलाकर्मियों की भूमिका लगातार बढ़ रही है. महिला दिवस पर रांची से महिला शक्ति पिछले चार साल से रांची से टोरी तक सफलतापूर्वक रांची से टोरी तक ट्रेन का परिचालन करती आ रही हैं. रेल मंडल रांची में महिला शक्ति में निरंतर बढ़ रही है. अब यह केवल परिचालन क्षेत्र ही नहीं बल्कि बुकिंग कार्यालय से लेकर प्रशासनिक और अन्य कार्यों में भी भागीदारी कर रही हैं. इसमें रेल स्टेशनों से ट्रैफिकिंग कर ले जाए जा रहे गरीब महिलाओं और बच्चों को बचाने में भी आरपीएफ के मेरी सहेली की टीम अग्रणी भूमिका निभा रही है. इसे भी पढ़ें : मेयर">https://lagatar.in/the-mayor-has-alleged-that-the-fund-is-being-ignored-for-development-works-the-foundation-of-three-schemes-was-laid/34859/">मेयर

ने लगाया आरोप, विकास कार्यों के लिए मांगे जा रहे फंड की हो रही अनदेखी, तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp