Search

 
 
 

महिला प्रीमियर लीग 9 जनवरी से, MI व RCB के बीच पहला मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी. BCCI की ओर से महिला प्रीमियर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
 

Mumbai : विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी. BCCI की ओर से महिला प्रीमियर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह टूर्नामेंट अगले साल 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन है, जो नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होने वाला है.

 

बता दें कि WPL 2026 का ऑक्शन हाल हीं में कुछ दिन पहले संपन्न हुआ है. इस टूर्नामेंट में 5 टीमें शामिल हैं. सीजन का ओपेनिंग मैच धमाकेदार होने वाला है. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. 9 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाले नवी मुंबई लीग में 11 मैच होंगे.

 

टूर्नामेंट के दूसरे फेज में सभी मैच वडोदरा में खेला जाएगा. प्लेऑफ और फाइनल सहित टूर्नामेंट के बाकी के मैच यहीं खेले जाएंगे. लीग मैच 1 फरवरी तक चलेंगे, जिसके बाद निर्धारित ब्रेक डे होगा. सीरीज की एलीमीनेटर मैच 3 फरवरी को और फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा.

 

गुरुवार (27 नवंबर) को नई दिल्ली में टूर्नामेंट का मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया था. ऑक्शन में 5 टीमों ने कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा. दीप्ति शर्मा मेगा ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं, दीप्ति दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं. यूपी ने 5 खिलाड़ियों को 1 करोड़ से अधिक में खरीदा है.

 

WPL 2026 का कार्यक्रम

9 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम RCB, नवी मुंबई

10 जनवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

10 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई

11 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

12 जनवरी – RCB बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई

13 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

14 जनवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई

15 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई

16 जनवरी – RCB बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

17 जनवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई

17 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम RCB, नवी मुंबई
19 जनवरी – गुजरात जायंट्स बनाम RCB, वडोदरा
20 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
22 जनवरी – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
24 जनवरी – RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
26 जनवरी – RCB बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
27 जनवरी – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
29 जनवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम RCB, वडोदरा
30 जनवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
1 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
3 फरवरी – एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी – फाइनल, वडोदरा

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही