Search

 
 
 

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, नहीं मिला दो तिहाई बहुमत, सरकार की हार

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है. संविधान संशोधन बिल पारित नहीं हो पाया. इस बिल को पास कराने के पक्ष में 298 वोट, जबकि विरोध में 230 वोट पड़े.
 

NewDelhi : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है. संविधान संशोधन बिल पारित नहीं हो पाया. इस बिल को पास कराने के पक्ष में 298 वोट, जबकि विरोध में 230 वोट पड़े.

 


बिल पारित कराने के लिए 352 वोट की जरूरत थी. पक्ष-विपक्ष के सांसदों की चर्चा के बाद वोटिंग कराई गयी थी. बता दें कि  यह बिल विचार करने के लिए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया था. दो दिन की लंबी चर्चा के बाद आज वोटिंग हुई.

 

 

वोटिंग के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस बिल पर विचार करने पर मत विभाजन में हां के पक्ष में 298 और ना के पक्ष में 230 वोट पड़े. उन्होंने कहा कि यह बिल दो तिहाई बहुमत से पारित नहीं हुआ. इसलिए इस बिल पर आगे की कार्यवाही पर निर्णय संभव नहीं है.  

 

अहम बात यह रही कि जब हिला आरक्षण बिल विचार करने के लिए पेश किये जाने के स्तर पर ही गिर गया. तो  इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अन्य दो बिल आगे नहीं बढ़ाने की घोषणा की.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही