Search

 
 
 

महिलाओं के सम्मान का प्रतीक महिला आरक्षण बिल : अरुणा शंकर

 
Palamu : प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने गणेश चतुर्थी के दिन महिला आरक्षण बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. चैनपुर में हिंदू एकता दल द्वारा स्थापित श्री गणेश जी की आरती में सम्मिलित होकर महिलाओं के हित में इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सबों को बधाई दी. श्रीमती शंकर ने कहा कि इस बिल की चर्चा तो हमेशा होता रही, लेकिन हिम्मत हमारे प्रधानमंत्री ने दिखाई और एक ऐतिहासिक फैसला कर डाला. इस बिल के आने से महिलाओं को जहां समाज में सम्मान एवं भागीदारी सुनिश्चित होगी, वहीं संसद एवं विधानसभा में महिला हित एवं सुरक्षा की बात बुलंद होगी. प्रथम महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्दशी के दिन नये संसद भवन में आधी आबादी के लिए प्रथम बिल लाकर महिलाओं के उज्जवल भविष्य का श्रीगणेश कर एक इतिहास रच दिया, जिसे युगों तक तक याद किया जाएगा. संध्या आरती के इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष चंदू गुप्ता, विजय प्रमुख, आकाश, विकास, सागर, विवेक ,रितेश फंटूश एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-theft-in-sanitary-shop-for-the-third-time-thieves-took-away-goods-worth-five-lakhs/">हजारीबाग

: सेनेटरी दुकान में तीसरी बार चोरी, पांच लाख के सामान ले उड़े चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही