Search

 
 
 

लोकसभा से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो

 
New Delhi : लोकसभा से बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास हो गया. पक्ष में 454 वोट पड़े. वहीं विरोध में केवल दो वोट पड़े. पक्ष और विपक्ष दोनों ने बिल का समर्थन किया. अब सबकी निगाहें राज्यसभा पर टिकी हुई हैं. बता दें कि लोकसभा बिल पर बुधवार को चर्चा हुई. सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में बिल के प्रावधानों के बारे में सदन में जानकारी दी. जिसके बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है.

राहुल ने कहा- ओबीसी आरक्षण के बिना महिला आरक्षण अधूरा

राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है. इस बिल को तुरंत ही लागू किया जाना चाहिए. मैं इस विधेयक के समर्थन में हूं, लेकिन ओबीसी आरक्षण के बिना महिला आरक्षण अधूरा रहेगा.राहु्ल ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है, लेकिन मेरे लिए यह अधूरा है, क्योंकि ओबीसी महिलाओं के एक बड़े हिस्से के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है. राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में केंद्र सरकार में 90 सचिव हैं और उनमें से सिर्फ तीन ही अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं. यह सोचनीय है.  यही पांच फीसदी लोग बजट को कंट्रोल करते हैं. यह ओबीसी समुदाय का अपमान है. वहीं महिला आरक्षण बिल पर सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी बात रखी. शाह ने कहा कि  दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी तीन स्वरूप हैं देवियों के. तीनों स्वरूपों ने हमारे पुर्खों ने मां की ही कल्पना की है. शाह ने सदन के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस बिल का समर्थन करें.

ओवैसी ने किया बिल का विरोध

AIMIM सुप्रीमो ओवैसी ने बिल का विरोध किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल `सवर्ण` महिलाओं के लिए प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहती है. इस बिल से ओबीसी महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ेगा. यह महिलाओं को धोखा देने वाला बिल है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-befitting-reply-indians-living-in-canada-advised-to-exercise-extreme-caution/">भारत

का मुंहतोड़ जवाब, कनाडा में रहने वाले भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही