Sports Desk : ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने पहले मुकाबले में अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एक ओवर पहले ही 7 विकेट से हरा दिया. हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप की शानदार शुरुआत की. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पाक के खिलाफ यह 5वीं जीत है. ओवरऑल रिकॉर्ड भारत को पाकिस्तान पर 11वीं जीत मिली है. केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए. टीम की ओर से आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, कप्तान बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन का योगदान दिया. जवाब में भारतीय टीम ने रिचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 19वें ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया.
आखिरी 5 ओवर में खूब चला पाकिस्तान का बल्ला
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने आखिरी के 5 ओवर में खूब हाथ चलाए. 5 ओवर में 10 से ज्यादा की औसत से 58 रन बनाए है. कप्तान मरूफ ने अर्धशतक जमाया. जबकि आयेशा नसीम ने 43 रन बनाए. दोनों के बीच 47 गेंद पर 81 रनों की पार्टनरशिप हुई. [caption id="attachment_553122" align="alignnone" width="512"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-16.jpg"
alt="Women’s T20 World Cup" width="512" height="664" /> Women’s T20 World Cup[/caption]
इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Ind
vs Aus : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने टेके घुटने [wpse_comments_template]
Leave a Comment