Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Women’s T20 World Cup : भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिये किसका पलड़ा भारी

Sports Desk : महिला टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से यह मुकाबला शुरू होगा. भारत की उप कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज मैच से ठीक पहले चोटिल हो गईं, इस कारण वह यह मैच नहीं खेल पाएंगी.

पाक के खिलाफ भारत का शानदार है रिकॉर्ड

अगर भारत-पाक के बीच टी-20 मुकाबले की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है. पाक के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों के बीच अब तक 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 में जीत हासिल की है तो, वहीं 3 ही मुकाबले में पाकिस्तान को जीत मिली है. बता दें कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-2 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस ग्रुप का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेला गया था. भारत-पाकिस्तान मुकाबले के ठीक बाद रात 10:30 बजे से ग्रुप-1 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, देविका वैद्य, अंजलि सर्वनी और रेणुका सिंह.

पाकिस्तान : बिस्माह मरूफ (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), जावेरिया खान, निदा दार, आयेशा नसीम, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना, ऐमन अन्वर, सादिया इकबाल और तुबा हसन.

इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Ind

vs Aus : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने टेके घुटने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही