Search

 
 
 

वीमेंस यूनिवर्सिटी : बीएड की प्रशिक्षु छात्राओं ने जाना छात्रों को संस्कारिक बनाने के गुर

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल सभागार में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की बीएड की प्रशिक्षु छात्राओं के द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति के अवसर पर कृतज्ञता ज्ञापन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी, सुपरवाइजर डॉ त्रिपुरा झा, विद्यालय की प्राचार्य संगीता सिंह एवं उप प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी ने समारोह की विधिवत शुरुआत की. शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई. सुपरवाइजर डॉ त्रिपुरा झा ने स्वागत भाषण एवं गुलदाउदी का पौधा भेंट कर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-has-announced-vacancy-for-249-posts/">झारखंड

हाइकोर्ट ने 249 पदों के लिए निकाली वैकेंसी
वीमेंस यूनिवर्सिटी बीएड संकाय की छात्रा सुकन्या ने कविता पाठ किया. इस अवसर पर विद्यालय की ओर से महासचिव ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया. सचिव ने राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों के दायित्व की चर्चा करते हुए उन्हें शिक्षा के क्रम में ही छात्रों को संस्कारिक बनाने के गुर बताए. तत्पश्चात विद्यालय की प्राचार्य ने सभी छात्राओं को अपनी शुभकामना प्रेषित की. समारोह का संचालन प्रशिक्षु छात्रा सुकन्या ने किया. काजल, मन्नू और दीक्षा ने प्रशिक्षण के दौरान अपने सुखद अनुभवों को साझा किया. छात्रा वर्षा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह के आयोजन में प्रगति समेत सभी छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही