Search

 
 
 

हर हाथ को काम व सम्मान है मेरी पहली प्राथमिकता : गणेश रवि

 
Medininagar : पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी गणेश रवि ने नामांकन किया. नामांकन के बाद श्री रवि ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता पलामू लोकसभा क्षेत्र के "हर हाथ को काम, और हर लोगों को सम्मान" देना है. पलामू लोकसभा क्षेत्र में क्या हुआ इस पर हम नकारात्मक आलोचनाएं नहीं करेंगे, हमारा लक्ष्य सकारात्मक है. उन्होंने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र गरीबी भूखमरी के लिए चर्चित रहा है और आज भी यह क्षेत्र बहुत तरक्की नहीं कर पाया है. पलायन, भूखमरी, बेरोजगारी जैसे कलंक को समाप्त कर एक विकसित पलामू लोकसभा क्षेत्र बनाना मेरा पहला लक्ष्य है. पलामू से कभी बेटी तो कभी दामाद और बाहरी लोग चुनाव जीतते आ रहे हैं. मैं पलामू का बेटा हूं और पलामू के हर एक दुख दर्द को अच्छी तरह से समझता हूं. हमारी कोशिश होगी कि इस दुख दर्द को समाप्त करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-gives-ticket-to-sameer-mohanty-from-jamshedpur-seat/">जमशेदपुर

सीट से झामुमो ने समीर मोहंती पर खेला दांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही