Ranchi: झारखंड सहित पूरे देश के आयकर विभाग के ग्रुप B और C के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आज कार्य बहिष्कार किया. दिन के ग्यारह बजे ग्रुप B और C के अधिकारी और कर्मचारी नाराबाजी करते हुए अपने-अपने कार्यालय से बाहर निकल गये. इससे विभाग का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ.
देशभर के आयकर कार्यालय में सिर्फ ग्रुप A के अधिकारी ही कार्यरत रहे. लेकिन ग्रुप B और C के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने की वजह से वे विभागीय कार्यों का निपटारा नहीं कर सके.

ये हैं अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग
देशभर के आयकर कार्यालयों में अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए आज हड़ताल पर गये अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या करीब 50 हजार है. इनमें से झारखंड-बिहार के आयकर कार्यालयों में करीब 1500 अधिकारी हैं, जो अपना-अपना काम छोड़कर निर्धारित समय पर नारेबाजी करते हुए कार्यालय से बाहर चले गये. इन अधिकारियों की कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों मे कॉडर रिव्यू और रिस्ट्रकचरिंग, गैर-राजपत्रित पदों पर नियुक्ति नियमाली में संशोधन,ऑल इंडिया सिनीयरिटी लिस्ट सहित अन्य मांगें शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.