Search

 
 
 

लातेहार: लिपिक कर्मियों ने तीसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

 
Latehar: जिले के सहकारिता, कृषि और पशुपालन विभाग में कार्यरत लिपिक कर्मचारी अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन सोमवार को भी काला बिल्ला लगा कर कार्य किये. पिछले शनिवार से लिपिक कर्मी अपनी मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा कर कार्य कर रहे हैं. लातेहार कृषि विभाग के लिपिक कर्मचारी अरुण कुमार ने बताया कि झारखंड राज्य कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग लिपिक संघर्ष संघ के आह्वान पर 12 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर कर्मी कार्य करेंगे.उन्होंने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मी आंदोलनरत हैं. अगर संघ की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जाएगा. बताया कि उनकी मांगों में नियुक्ति की तिथि से 2400 ग्रेड-पे के अतिरिक्त एसीपी व एमएसीपी का लाभ देने और चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रमोशन देने की मांग शामिल है. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/if-demand-for-jpc-probe-into-adani-case-not-met-will-protest-nationwide-congress/">अदानी

मामले में जेपीसी से जांच की मांग पूरी नहीं हुई,  तो देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे, माधवी बुच इस्तीफा दें : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही