जिला समन्वयक पर दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप
जलसहिया ने जिला समन्वयक विश्वनाथ सोनी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. ऐसे में आक्रोशित जिले की 1200 जलसहिया 28 अप्रैल को नगर भवन में होनेवाले कार्यक्रम में निदेशक से लिखित शिकायत करने की बात कही है. जिलाध्यक्ष सपना शर्मा और जिला सचिव जयंती कुमारी के साथ प्रखंड अध्यक्ष अनुसूलेख देवी, अनीता देवी, रंजू देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, रचना सिंह सहित कई जल सहिया ने यह भी कहा है कि एक सप्ताह के अंदर प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी. वहीं पीएचडी में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी है.महिलाएं गलत आरोप लगा रही हैं : समन्वयक
जिला समन्वयक विश्वनाथ सोनी ने कहा कि महिलाएं गलत आरोप लगा रही हैं. उनसे कभी मुलाकात भी नहीं हुई है. विभाग से उन्हें जो दायित्व दिया गया था, उन्होंने उनकी उपस्थिति दर्ज करवा दी थी. कई जलसहिया का भुगतान भी कर दिया गया है. कुछ जलसहिया अपना वर्चस्व बनाना चाह रही हैं, इसलिए वह आरोप लगा रही हैं. वह चाहती है कि जिले में सभी जलसहिया को गुमराह करके रखें और अपने वर्चस्व को कायम रखें. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी जलसहिया बिना काम किए हुए मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि लेना चाहती हैं. पंचायत में फोन से बात कर वह काम करना चाहती हैं. वह सीधे-सादे भोले-भाले ग्रामीणों से सौ रुपए ठगने का काम करती हैं. जब वह इसका विरोध करते हैं, तो उन पर ही उल्टा आरोप लगा रही हैं. इसे भी पढ़ें : यह">https://lagatar.in/this-is-not-a-fight-between-gandhi-and-godse-but-between-rahul-and-congress-avinash-pandey/">यहराहुल या कांग्रेस की नहीं, गांधी और गोडसे की विचारधारा की लड़ाई है : अविनाश पांडेय [wpse_comments_template]

Leave a Comment