Search

 
 
 

दिल्ली में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता के काफिले में कटौती, महाराष्ट्र सीएम फडणवीस बाईक से विधान भवन पहुंचे

दिल्ली सरकार ने कहा है प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है,  दिल्ली में अब 50 फीसदी मीटिंग ऑनलाइन होगी.  श्रम विभाग सहित अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल दिया
 

New Delhi/Mumbai :  पीएम मोदी की बचत की अपील का असर भाजपा राज्यों पर दिखना शुरू हो गया है. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिलों में कटौती करनी शुरू कर दी है.  

 

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर अपने काफिले में 60 फीसदी की कटौती कर दी है. अब मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ चार गाड़ियां रहेंगी, जिनमें से 2 EV  शामिल हैं.

 

इसके अलावा रेखा सरकार ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी किया है. साथ ही उन्होंने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज से भी अपील की वे ऑनलाईन क्लासेस की व्यवस्था करें.

 

 

दिल्ली सरकार ने कहा है प्राइवेट कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है,  दिल्ली में अब 50 फीसदी मीटिंग ऑनलाइन होगी.  श्रम विभाग सहित अन्य विभागों को 20 फीसदी कम फ्यूल दिया जायेगा.

 

दिल्ली के मंत्री, विधायक मेट्रो, डीटीसी बस से चलेंगे  मंत्रियों की विदेशी यात्राओं पर रोक लगा दी गयी है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि तीन महीने तक दिल्ली सरकरा बड़े पब्लिक इवेंट नहीं करेगी. उधर महाराष्ट्र से भी अच्छी खबर आयी है.

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मोटरसाइकिल से विधान भवन पहुंचे. इसका वीडियो सामने आया है.

 

बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा  से दक्षिण मुंबई के विधान भवन तक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे. भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार भी उनके साथ थे.

 

इस क्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने राज्य सचिवालय तक पैदल गये. गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने भी अपनी अमेरिका यात्रा स्थगित कर दी है. साथ ही गुजरात के राज्यपाल ने हेलिकॉप्टर यात्रा छोड़ ट्रेनों से यात्रा करना शुरू किया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही