Search

 
 
 

कड़ी मेहनत करें और बड़े सपने देखें स्टूडेंट्स : बिशप थियोडोर

 
Ranchi : गुमला के नोट्रे डेम स्कूल में नए शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 की शुरुआत शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप डाल्टनगंज के बिशप थियोडोर मस्कारेनहास मौजूद थे. नोट्रे डेम स्कूल की प्रिंसिपल सीनियर मैरी प्रफुल्ला ने बिशप को उनके पसंदीदा फल लीची और चीकू के पौधे भेंट में देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. स्कूल के बच्चों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी. बिशप ने छात्रों को संबोधित करते हुए का कहा कि बच्चों आप सभी कड़ी मेहनत करें और बड़े सपने देखें. उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य हमारे हाथ में है. दूसरे केवल हमारी मदद कर सकते हैं, हमें खुद ही ईश्वर द्वारा दी गई प्रतिभाओं पर काम करके आगे बढ़ना होगा. अनुभाग की प्रिंसिपल सीनियर मैरी सुचिता ने सभी लोगों का धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में बिशप के सचिव अमरदीप केरकेट्टा, नोट्रे डेम सिस्टर्स और शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-urges-high-court-to-investigate-sc-st-case-filed-by-hemant-soren-by-cbi/">ED

का हाईकोर्ट से आग्रह, हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज SC-ST केस की CBI जांच हो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही