Search

 
 
 

नल जल योजना में प्राक्कलन के खिलाफ हो रहा काम : मनोज चौधरी

 
Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे नल जल योजना में प्राक्कलन के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया गया है. बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने नल जल योजना पर काम करवा रहे ठेकेदारों पर मनमानी करते हुए प्राक्कलन विरुद्ध कार्य करवाने का आरोप लगाया है. मनोज चौधरी ने कहा कि इस योजना में पुराने चापानल के बोरवेल में ही सोलर जलमीनार खड़ा किया जा रहा है. खड़ा करने के लिए खोदी गयी फांउडेशन में प्राक्कलन विरुद्ध काम करते हुए आठ एवं दस एमएम की छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही सिमेंट की कम मात्रा का उपयोग किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-यूरोपियन">https://lagatar.in/european-union-gives-24-hour-ultimatum-to-facebook-and-insta-asks-them-to-remove-hamas-supported-posts/">यूरोपियन

यूनियन ने Facebook और Instagram को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, हमास समर्थित पोस्ट हटाने को कहा

कनीय अभियंता ने आरोप से किया इनकार

उन्होंने आरोप लगाया कि नल जल योजना में इस्तेमाल सामग्री और उपकरण गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं. पाइप लाइन में लगे नल बंद रहने के बाद भी पानी रिसता रहता है. कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. इस तरह लगाये गये सोलर जल नल योजना समय से पहले ही खराब हो जायेगा. आरोप पर विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार कहते हैं कि आरोप गलत है, काम सही किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-market-eyes-fixed-on-bonus-in-durga-puja/">धनबाद

: दुर्गा पूजा में बोनस पर टिकी बाजार की नजर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही