Search

ब्लॉक से सीएमओ तक बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहा है : रघुवर दास

Gumla : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के गुमला में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछड़ों की उपेक्षा की है. भाजपा सरकार द्वारा शुरू किया गया सर्वेक्षण बंद कराकर पिछड़ों का हक मारा जा रहा है. स्थानीय निकाय चुनाव और नियुक्तियों में ओबीसी को नुकसान हुआ. आज ब्लॉक से सीएम ऑफिस तक बिना पैसे काम नहीं हो रहा है. यहां भ्रष्टाचार का विकराल रूप दिख रहा है.

मोदी देश के विकास को गति दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को गति दे रहे हैं. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत हमारी गौरवपूर्ण संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं. दूसरी ओर विपक्षी दल और राष्ट्रविरोधी शक्तियां उनके खिलाफ मुहिम चला रही है. हमें मिलकर जनता को जागरूक करना है. 2024 में फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सशक्त हुआ ही है, विश्व में भी भारत की धाक जमी है. मोदी के शासनकाल में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी. कोरोना में सबको मुफ्त टीका मिला. एससी, एसटी, ओबीसी की मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी बढ़ी. सामान्य जाति के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया. मोदी सरकार के 9 साल भारत के बदलाव की स्वर्णिम कहानी है. इसे भी पढ़ें – बिना">https://lagatar.in/7-bridges-built-without-approach-road-hc-directs-committee-of-lawyers-to-inspect-site/">बिना

एप्रोच रोड के बना दिए गए 7 पुल, HC ने वकीलों की कमिटी को दिया स्थल निरिक्षण का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp