Search

 
 
 

मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना पर कोरोना का असर, बच्चों का डिटेल्स जुटाने का काम प्रभावित

 

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1,28,292 बच्चों को छात्रवृति के लिए इंतजार करना पड़ेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी डीएसई कार्यालय से छात्रवृति पाने वाले बच्चों की जानकारी मांगी है. इसमें स्टूडेंट्स का नाम, क्लास, जेंडर, स्कूल का नाम, पता, प्रखंड, जिला, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर, आधार नंबर, छात्र का मोबाइल नंबर, पिन कोड देना है. जिसका मिलान यू-डायस से कराने को कहा गया है. कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों की जानकारी एकत्र करने का काम तकरीबन ठप हो गया है. वाट्सअप के माध्यम से बच्चों से जानकारी मांगी जा रही है.

सीएम हेमंत ने की है घोषणा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति देने की घोषणा की है. जिसके तहत पहली से चौथी तक के बच्चों को हर महीने में 50 रुपए व सालभर में पांच सौ रुपए मिलेंगे. वहीं कक्षा पांच-छह के छात्रों को 100 रुपए महीना व साल भर में 1,000 रुपए प्राप्त होगा. कक्षा सात-आठ के बच्चों को 150 रुपए महीना तथा सालभर में 1,500 रुपए दिए जाएंगे. पहली से आठवीं तक के 8,515 सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति देने की घोषणा हुई है. नौवीं से 12वीं तक पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के 52,289 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को छात्रवृति देने से संबंधित निर्देश जारी कर दिया है. यह छात्रवृति ड्रॉप आउट कम करने, स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति और ठहराव को सुनिश्चित कराने के लिए है. इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो किसी अन्य योजना से छात्रवृत्ति या अनुदान प्राप्त नहीं करते हैं. परियोजना परिषद ने डीएसई कार्यालय से 15 मई तक सभी बच्चों की जानकारी मांगी गयी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही