Search

 
 
 

बोर्ड-निगम बंटवारे पर जल्‍द शुरू होगा काम, बनी ये रणनीति

 
Ranchi : हेमंत सोरेन गठबंधन सरकार के सत्ता में आये ढाई साल पूरे होने को है. सरकार के लिए चुनावी वादों को पूरा करने के साथ बोर्ड-निगम बंटवारा सबसे अहम मुद्दा है. इसको लेकर बीते दिनों जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है. समिति की पहली बैठक हो चुकी है. अगली बैठक के बाद बोर्ड - निगम बंटवारे पर काम शुरू हो जाएगा. बोर्ड निगम की अगली बैठक मांडर उपचुनाव (रविवार 26 जून) मतगणना के बाद कभी भी बुलायी जा सकती है. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/nadeem-injured-in-ranchi-violence-sent-by-air-ambulance-to-delhi-admitted-to-medanta/">रांची

हिंसा में घायल नदीम एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, मेदांता में भर्ती
इससे पहले 17 जून की समन्वय समिति की पहली बैठक में मांडर उपचुनाव के साथ-साथ तीनों दलों के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित न्यूनतम साझा कार्यक्रम, राज्य में खाली बोर्ड - निगम के पदों को भरने और 20 सूत्री, 15 सूत्री के गठन आदि विषयों पर चर्चा हुई थी. इसके साथ ही सरकार में सभी दलों की बेहतर साझेदारी हो, इस विषय पर भी विमर्श किया गया. राज्य समन्वय समिति में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के 9 सदस्यों को शामिल किया गया है. जेएममम सुप्रीमो शिबू सोरेन समिति के अध्यक्ष हैं. अन्य 8 सदस्यों में कांग्रेस से आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, आरजेडी से सत्यानन्द भोक्ता और जेएमएम से विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सरफराज अहमद एवं योगेंद्र प्रसाद लिए गए हैं. इसे भी पढ़ें – पढ़ाई">https://lagatar.in/the-studies-were-also-completed-but-the-college-was-not-recognized-the-troubled-students-locked-down/">पढ़ाई

भी हो गयी पूरी, पर कॉलेज को मान्यता ही नहीं, परेशान छात्रों ने की तालाबंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही