Search

 
 
 

नए हाईकोर्ट भवन में पिछले वर्ष आज ही शुरू हुआ था कामकाज, एक वर्ष पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में कामकाज शुरू हुए एक वर्ष पूरा हो गया. पिछले वर्ष 12 जून को ही हाईकोर्ट के नए भवन में पहले केस की सुनवाई हुई थी. 24 मई को नए भवन का उद्घाटन हुआ था, जिसके बाद गर्मी छुटियां खत्म होने के बाद 12 जून को न्यायिक कार्य शुरू हुए थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूर्ण, राजयपाल सीपी राधाकृष्णन, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की मौजूदगी में हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया था. जिसके बाद हाईकोर्ट का नया भवन राज्य को समर्पित कर दिया गया था. काम काज शुरू होने के पहले वर्ष गांठ पर हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस समेत अन्य न्यायाधीशों और बार एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें -नायडू">https://lagatar.in/cm-champai-did-not-attend-naidus-swearing-in-cited-busyness/">नायडू

के शपथ ग्रहण में नहीं गये सीएम चंपाई, दिया व्यस्तता का हवाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही