Search

 
 
 

बिना छुट्टी लिए लोगों के बीच निरंतर काम किया : संजय सेठ

 

जारी किया विकास पत्र, गिनाई उपलब्धियां

Ranchi : राजधानी रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा है कि बिना छुट्टी लिये लोगों के बीच निरंतर काम किया. शनिवार को संजय सेठ ने अपने कार्यालय में विकास पत्र जारी करते हुए पिछले पांच साल की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने बताया कि कैसे पिछले पांच साल से रांची लोकसभा क्षेत्र विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है. चाहे रांची में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर हों या रांची में प्रस्तावित आउटर रिंग रोड हो. उन्होंने झीरी में बन रहे वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट और बड़गाईं में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी जिक्र किया. साथ ही समाज के बेहतरी के लिए चलाए जा रहे बुक बैंक और टॉय बैंक की भी जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज में बदलाव भी हो रहा है.

कोरोना काल में लोगों की मदद की

सांसद संजय सेठ ने कहा कि कोरोना काल के दौरान वे लगातार जनता के बीच उनकी मदद करने में लगे हुए थे, वहीं बाकी जो नेता और जनप्रतिनिधि हैं वे घर में बैठे थे. उनलोगों को जनता से कोई लेना-देना नहीं है. चुनाव के समय बस एक महीने के लिए वे जनता के बीच दिखाई देते हैं. लेकिन हमने बिना छुट्टी लिए निरंतर लोगों के बीच रह कर काम किया है. रेलवे के क्षेत्र में हुए विकास को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही रांची में रेलवे की व्यवस्था बेहतर हुई है. साथ ही रांची से तीन वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी मोदी जी की देन है. बताते चलें कि संजय सेठ पहली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बने थे. इस बार भी संजय सेठ पर बीजेपी ने भरोसा जताया है. इसे भी पढ़ें : हे">https://lagatar.in/o-precious-jewel-of-the-cowshed-do-not-inflict-torture-on-the-innocent-members/">हे

गोशाला के अनमोल रतन, तू भोले-भाले सदस्यों पर न ढा सितम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही