Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमने सभी वर्ग-धर्म के विकास के लिए काम कियाः नीतीश कुमार

Gaya: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://hi.wikipedia.org/wiki/%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0&ved=2ahUKEwidt-CBi9SJAxVMyDgGHePgKs0QFnoECD4QAQ&usg=AOvVaw3PYWfo0ZKuP-QObq1jNd5r">बिहार

में होने वाले उपचुनाव को लेकर दौरे पर हैं. इसी क्रम में गया के बेलागंज पहुंचे. वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमने सभी वर्ग-धर्म के विकास के लिए काम किया. चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य हो. कहा कि हमसे दो बार गलती हो गई. गलत लोगों के साथ चले गए. काम नहीं करने दिया. बाद में पता चला कि वे लोग काम में गड़बड़ी करते हैं, तो हमने वापस आकर तय कर लिया कि अब किसी प्रकार से दाएं बाएं नहीं होना है. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि जो पहले से साथ थे, उन्हीं के साथ रहकर बिहार का विकास करेंगे. वर्ष 2005 से हमलोगों को काम करने का मौका मिला.

मेरी सरकार ने सात लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी

इस दौरान सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था पर बात की. कहा कि आप याद करें 2005 के पहले शाम पांच बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. हमने विधि व्यवस्था को सुधारा. कहा कि हमने वर्ष 2020 में दस लाख नौकरी एवं दस लाख लोगों को रोजगार देने की बात की थी. मेरी सरकार ने आजतक सात लाख 17 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी है. जो शेष बच गई है उसे 2025 तक पूरा किया जाएगा. 14 लाख लोगों को रोजगार दे चुके हैं. मदरसा के शिक्षकों को सरकारी मान्यता दी. रोजगार के मामले में काम तेजी से चल रहा है.

महिलाओं को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया

सीएम नrतीश ने कहा कि महिलाओं">https://lagatar.in/chief-minister-nitish-kumar-and-modi-handed-over-bihar-to-goons-tejashwi-yadav/">हिलाओं

को पंचायत में पचास प्रतिशत आरक्षण
दिया. सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया. लोक सेवा आयोग से दो लाख 20 हजार शिक्षकों को बहाल किया और एक लाख 87 हजार नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा लेकर उन्हें सरकारी शिक्षक बनाया. जो एक लाख 50 हजार बचे हैं, उन्हें सरकारी शिक्षक बनाने की प्रक्रिया चल रही है. सीएम ने कहा कि बिहार में दो लाख 62 हजार ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ. हमने जाति आधारित गणना कराई. इसमें चिह्नित 94 हजार गरीबों को दो-दो लाख रुपये जीवनयापन के लिए दिए गए हैं. गया में महिला आइटीआइ और इंजीनियरिंग कालेज खोलवाए.

इस चुनाव के परिणाम का असर बेलागंज के विकास पर असर जरूर पड़ेगाः सम्राट 

उप मुख्यमंत्री सम्राट">https://lagatar.in/lalu-yadav-has-no-moral-right-to-speak-on-crime/">सम्राट

चौधरी
ने कहा कि इस चुनाव के परिणाम से बिहार सरकार के सेहत पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन बेलागंज के विकास पर असर जरूर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राजद के युवराज अपने माता-पिता के विकास कार्यों की बात क्यों नहीं करते हैं. केवल नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा करते हैं. वहीं सभा को केंद्रीय मंत्री जीतराम मांझी, मंत्री विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, शीला देवी, सुनील कुमार, जमा खां, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया.
इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-one-thousand-churches-opened-a-front-against-the-arbitrariness-of-the-waqf-board/">केरल

: एक हजार चर्चों ने वक्फ बोर्ड की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही