Search

 
 
 

भाजपा ने देश में नफरत फैलाने का काम कियाः राहुल गांधी

 
Hussain Ansari Lohardaga: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलदेव साहू महाविद्यालय परिसर में आयोजित इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और जनता से बढ़-चढ़कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के पक्ष में मतदान करने का अपील किया. अपने संबोधन में भाजपा को घेरते हुए कहा कि इन्होंने देश में सिर्फ और सिर्फ नफरत फ़ैलाने का काम किया है. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा गरीबों, पिछड़े और दलित अल्पसंख्यक समाज को और गरीब किया है. इन्होंने अपने दोस्तों को देश की संपत्ति को देने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य कर दिखाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा है कि देश के एकता को विखंडित कर यहां पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना. राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार देश की सभी संपत्ति को बेचने और यहां की जनता को लड़वाने के अलावा इनके पास और कुछ नहीं रह गया है. इनका एक ही सोच है कि देश के लोग आपस में लड़कर मरते रहें. उन्होंने कहा झारखंड में हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को 25 सौ रूपये खाते में प्रति माह देने का कार्य कर दिखाएंगे और सरना धर्म कोड को लागू करेंगे. साथ ही ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, दलित, पिछड़ा सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ देने का काम कर दिखाएंगे. मौके पर झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, बंधु तिर्की, डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदीप बालमुचू, शिल्पी नेहा तिर्की समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेतागण और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashed-out-at-mahavikas-aghadi-mva-vehicle-has-no-tyres-no-brakes-women-are-being-abused/">पीएम

मोदी महाविकास अघाड़ी पर बरसे,  कहा, एमवीए की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, महिलाओं को गाली दी जा रही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही