Search

 
 
 

हजारीबाग: प्लाई बोर्ड गिरने से मजदूर की मौत

 
Hazaribagh: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगी चौक स्थित सीबी इंटरप्राइजेज में शुक्रवार को प्लाई बोर्ड गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर की पहचान चौपारण सिंहपुर निवासी अंकुश कुमार सिंह (33) के रूप में की गई है. शुक्रवार को इस घटना के बाद स्थानीय लोग घायल मजदूर को उठाकर मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजन दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाते 20 लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे. बाद में पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ. फिर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि चार दिन से बजरंगी चौक स्थित सीबी इंटरप्राइजेज वह काम कर रहा था. बताया जाता है कि प्लाईवुड का भारी वजन होने के कारण मजदूर पर गिर गया. फिर प्लाईवुड की गोदाम में ही मजदूर की मौत हो गई. परिजनों ने दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दुकानदार मजदूरों का शोषण कर रहा था. वह मजदूर के जैसा नहीं बल्कि पालतू पशु के जैसा बर्ताव करता था. चार आदमी का काम अकेले एक मजदूर को दे रखा था. यहां तक कि दुकानदार के पास मजदूरों के लिए सेफ्टी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. यह घटना दुकानदार की लापरवाही से हुई है. वहीं दुकानदार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट एवं सेफ्टी की सारी व्यवस्था दुकान में रखी हुई है, लेकिन मजदूर पहनना नहीं चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि प्लाईवुड ले जाने के लिए गोदाम में तीन मजदूर लगे हुए थे. इसे भी पढ़ें - सिद्दीकी">https://lagatar.in/salmans-fate-will-be-worse-than-siddiquis-lawrence-bishnoi-gang-threatens-mumbai-police/">सिद्दीकी

से भी बुरा होगा सलमान का हश्र, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई पुलिस को भेजा धमकी भरा मैसेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही