Search

 
 
 

लातेहार: कंपनी के कार्यस्थल पर मजदूर हुआ बेहोश, मौत

 
Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के साधवाडीह गांव में आई-टेक कंपनी के द्वारा लिफ्ट एरिगेशन का कार्य कराया जा रहा है. सोमवार की संध्या काम के दौरान मजदूर उदय सिंह (45) की मौत हो गयी. वह लातेहार थाना क्षेत्र के होटवाग ग्राम का रहने वाला था. मजदूर के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि वह कार्य स्थल पर अचानक बेहोश हो गया. इसके बाद आनन फानन में उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिका लाया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसआई मिश्रा मांझी अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस मौत के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-appointment-with-amit-shah-says-bengal-is-not-safe-for-women/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा, कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही