Search

 
 
 

Hazaribagh News: निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज में काम के दौरान मजदूर की बिगड़ी तबीयत, मौत

प्रखंड के पांडेयबारा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से निर्माण स्थल पर अफरा तफरी मच गई.
 

Hazaribagh: प्रखंड के पांडेयबारा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से निर्माण स्थल पर अफरा तफरी मच गई.  मृतक की पहचान ब्रजेश कुमार मांझी (38) पिता शिवशंकर मांझी, ग्राम खुशियारी, थाना बसयु, जिला बांका बिहार के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार ब्रजेश कुमार मांझी निर्माणाधीन कॉलेज परिसर में ही रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे. रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. साथ काम कर रहे मजदूरों के अनुसार उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी. कुछ देर बाद उनकी स्थिति और गंभीर हो गई, जिसके बाद ठेकेदार एवं अन्य मजदूरों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी बरही पहुंच गए. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. 

 

इधर,निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा प्रबंधों की जांच की भी मांग उठ रही है.फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही