Search

बांसजोर में झापा का कार्यकर्ता सम्मेलन, एनोस एक्का की मौजूदगी में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Simdega : झारखंड पार्टी की ओर से बुधवार को बांसजोर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एनोस एक्का, जिला अध्यक्ष मतीयस बागे, महासचिव बाबूराम लकड़ा, उपाध्यक्ष ललित समद, केंद्रीय समिति सदस्य बिरसा मांझी, युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया. इस मौके पर आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. पार्टी तभी मजबूत होती है जब कार्यकर्ता पूरे लगन के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हैं. झारखंड पार्टी हमेशा से कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि माना है और उन्हीं की बदौलत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने का कार्य करती है. झारखंड पार्टी में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और उत्साह के साथ क्षेत्र में समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर दूर करने की अपील की. साथ ही आगामी चुनाव में झारखंड पार्टी के हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया. संदेश एक्का ने अपने संबोधन में कहा जिस प्रकार मेरे पिता ने अपने मंत्री रहते हुए क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया था. उसी प्रकार क्षेत्र में एक बार फिर से उसी को दोहराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप अगर मुझे जीताते हैं तो स्मार्ट सिटी नहीं, मगर स्मार्ट गांव जरूर बनाया जाएगा. इधर इस मौके पर दर्जनों लोगों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा. जिनमें लालमन साहू ,चंद्रमोहन सिंह, बृज मोहन साहू ,महेश साहू, छोटू महतो ,अरविंद बेक, शहरु महतो, धन कुमार महतो, बुधनाथ महतो, गोवर्धन मेंहर, कुबेर सिंह सहित कई लोग शामिल हुए. वहीं इस मौके पर संगठन संचालन के लिए विमला बागे को प्रखंड महिला अध्यक्ष, राजेश महतो को युवा अध्यक्ष, बेलास एक्का एवं अमित बागे को प्रखंड प्रभारी बनाया गया. मौके पर रसाल खलखो,आंकित सुरीन, चिराग बाड़ा, सुरेसन तिर्की आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp