Search

कांग्रेस नेता प्रदीप यादव और राजेश कच्छप का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Ranchi: कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस विधायक दल के नए नेता प्रदीप यादव और उपनेता राजेश कच्छप का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया. इस अवसर पर नेताओं ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया. इसे भी पढ़ें -कार्मिक">https://lagatar.in/personnel-department-issued-citizen-charter-fixed-time-limit-for-services-and-complaints/">कार्मिक

विभाग ने जारी किया सिटीजन चार्टर, सेवाओं व शिकायतों के लिए तय की समय सीमा

नेतृत्व के प्रति आभार और प्राथमिकता का ऐलान

प्रदीप यादव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के विचारों को समाज के हर वर्ग में पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. यादव ने विधायकों और नेताओं के साथ मिलकर एक रोडमैप तैयार करने की बात कही और विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस को मजबूती देने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे. उन्होंने जोर दिया कि ईमानदारी और परिश्रम से सफलता निश्चित है.

राजेश कच्छप ने समन्वय पर दिया जोर

उपनेता राजेश कच्छप ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदीप यादव के नेतृत्व में संसदीय कार्य प्रणाली और संगठन को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग करेंगे.

कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का निर्णय

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदीप यादव और राजेश कच्छप जैसे अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को प्राथमिकता देना कांग्रेस की परंपरा है और यह निर्णय उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

सम्मान समारोह में कई प्रमुख नेता रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, राजीव रंजन प्रसाद, किशोर आलोक कुमार दुबे, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति सहित मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -हैदराबाद">https://lagatar.in/hyderabad-stampede-telangana-high-court-sends-telugu-superstar-and-pushpa-fame-allu-arjun-to-14-day-judicial-custody/">हैदराबाद

भगदड़ : तेलंगाना हाईकोर्ट ने तेलुगु सुपरस्टार और पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//