Search

 
 
 

लोहरदगा: मनरेगा कर्मियों ने सांसद सुखदेव भगत को सौंपा मांग पत्र

 
Lohardaga: मनरेगा कर्मचारी संघ ने सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचकर उन्हें सांसद बनने पर बुके देकर बधाई दी. वहीं मनरेगा कर्मियों ने एक मांग पत्र सौंपकर सेवा शर्त नियमावली में सुधार कर सेवा स्थायीकरण करने एवं वेतनमान का प्रावधान करने की मांग की है. सुखदेव भगत ने मनरेगा कर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना. तत्पश्चात सांसद ने मनरेगा कर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत एक वर्ष में कम से कम 100 दिन मजदूरों को रोजगार का गारंटी देने का कानून बनाकर ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. मनरेगा में काम करने वाले कर्मियों की जो मांगें हैं उसके संदर्भ में सार्थक पहल करेंगे. उन्होंने मनरेगा कर्मियों के मांगों को पूरा करने के लिए सरकार स्तर पर भी वार्ता करने की बात कही. प्रतिनिधिमंडल में मंगल तिर्की, राजीव कुमार, नीलेंद्र कुमार, रेखा कुमारी, अंजू कुजूर, सतीश कुमार साहू व संजीत कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-appointment-with-amit-shah-says-bengal-is-not-safe-for-women/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा, कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही